Home उत्तराखंड उत्तराखंड में भाजपा ने नगर पालिका, पंचायत के प्रत्याशियों के नाम को...

उत्तराखंड में भाजपा ने नगर पालिका, पंचायत के प्रत्याशियों के नाम को दिया अंतिम रूप, महापौर के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व की लगेगी मुहर

0

देहरादून।

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के पैनल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे नगरपालिका, नगर पंचायत के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल जुड़े। वही मीडिया से रूबरू होते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने हुए बताया कि लंबे दौर के मंथन के बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा को लेकर अंतिम बैठक कर ली। जिसके चलते पहले कुमाऊं और फिर गढ़वाल के जिलों में उम्मीदवारों के नाम पर लंबी चर्चा के बाद अब प्रदेश चुनाव समिति ने भी इसपर गहन चर्चा की।सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है इसलिए प्रदेश में निकाय चुनावों के प्रत्याशियों को लेकर एक विस्तृत प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। वही बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल उपस्थित रहे।

 

बाइट- अनिल बलूनी, गढ़वाल सांसद, भाजपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!