Home उत्तराखंड धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...

धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मार्ग जल्द खोलने के दिए निर्देश

0

देहरादून।

पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री 

वही भूस्खलन के बाद अब मौके पर नेशनल हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर है और जिला प्रशासन के अधिकारी और बीआरओ की टीम मौके पर मौजूद है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने कहा कि इस घटना में किसी के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है, बल्कि घटना सड़क पर हो रहे कार्यों के चलते हुई है जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।

बाइट – विनोद गिरि गोस्वामी, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!