हरिद्वार।
चारधाम की यात्रा आध्यात्मिक रफ्तार पकड़ रही है। आपको बता दे कि हरिद्वार से चारों धामों के लिए 30 अप्रैल कुल 5177 तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए 1707 श्रद्धालु, बद्रीनाथ धाम के लिए 1377 भक्त, गंगोत्री धाम के लिए 1003 और यमुनोत्री धाम के लिए 1012 यात्रियों ने अपना पंजीकरण करवाया सबसे खास बात ये रही कि आज की रजिस्ट्रेशन लिस्ट में 78 विदेशी श्रद्धालु भी शामिल रहे, जो भारत की आध्यात्मिक धरोहर को महसूस करने पहुंचे हैं।
वही हरिद्वार से जारी हो रही आस्था की ये लहर अब पूरे उत्तराखंड में गूंज रही है, प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था को संभाल रहा है। चारधाम की ओर बढ़ते हर कदम के साथ श्रद्धा और विश्वास का ये सिलसिला हर दिन नया कीर्तिमान बना रहा है।












