Home उत्तराखंड समर्थन के बाद भी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को नहीं हुआ कोई...

समर्थन के बाद भी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को नहीं हुआ कोई फायदा, बीजेपी ने पार्टी कार्यक्रमों में नो एंट्री के आदेश किए जारी

0

रुद्रपुर।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भले ही रुद्रपुर नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया हो, लेकिन पार्टी ने ठुकराल को अभीतक अपनाया नहीं है. क्योंकि बीजेपी ने राजकुमार ठुकराल के पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने पर नो एंट्री लगा दी है. उधम सिंह नगर से बीजेपी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने इसको लेकर एक लेटर जारी किया।

उधम सिंह नगर बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने जो लेटर जारी किया, उसमें स्पष्ट किया है कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अभी तक भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइनिंग नहीं हुई है. राजकुमार ठुकराल ने बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के सामने जाकर रुद्रपुर बीजेपी मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को बिना शर्त समर्थन का प्रस्ताव किया था, जिसके आधार पर उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया. लेकिन राजकुमार ठुकराल ने अभीतक बीजेपी ज्वाइंन नहीं की है. इसीलिए वो पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!