Home उत्तराखंड उत्तराखंड के कितने जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट हुआ जारी,...

उत्तराखंड के कितने जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट हुआ जारी, देखिए

0

देहरादून।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 21 दिसंबर के बाद एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दिसंबर के आखिरी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वही उत्तरकाशी,चमोली,और पिथौरागढ़ में 23 और 24 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार है। इसके अलावा 23 और 24 दिसंबर को तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिसंबर के आखिरी दिनों में देखने को मिलेगा। वही आपको बता दें कि शुक्रवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 23.4 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 5.9 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!