ख़बर देहरादून से हैं जहां अलकनंदा एनक्लेव जीएमएस रोड निवासी 75 वर्षीय अशोक गर्ग की हत्या का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें दो आरोपियों नवीन कुमार चौधरी और अनंत जैन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में मालूम हुआ कि नवीन कुमार चौधरी पेस्टिसाइड का और अनंत जैन फाइनेंस का काम करता था। दोनों की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसी कारण वह किराए का मकान ढूंढने अशोक गर्ग के आवास पहुंचे। इसके बाद उन्हें अशोक कुमार गर्ग के ओएनजीसी से रिटायर अधिकारी होने और अकेले रहने का पता चला। जिसके बाद उन्होंने अशोक गर्ग को डरा कर पैसे लेने की कोशिश करी, लेकिन इस दौरान झड़प में उनके द्वारा अशोक गर्ग की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here