Home उत्तराखंड अपनी सादगी के साथ निर्णय लेने वाले योग्य पुत्र को भारत देश...

अपनी सादगी के साथ निर्णय लेने वाले योग्य पुत्र को भारत देश और भारत माता ने खो दिया- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

0

देहरादून।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। हरदा ने कहा कि अपनी सादगीक साथ अपनी सादगी के साथ निर्णय लेने वाले योग्य पुत्र को भारत देश और भारत माता ने खो दिया है. उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने अपनी बुद्धिमत्ता से देश को आर्थिक रूप में मजबूत किया। वित्त मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उन्होंने मजबूती से अर्थव्यवस्था को लेकर कदम उठाए.

डॉ. #ManmohanSingh एक अभूतपूर्व व्यक्तित्व, एक ऐसे वित्त मंत्री जिन्होंने भारत के आर्थिक विकास की बुनियाद जिसे राजीव गांधी जी ने रखा था। नई आर्थिक योजनाओं के साथ उस बुनियाद को ऊपर उठाया। आज की बुलंद इमारत उनके वित्त मंत्री के रूप में जो कृतित्व था, उसी का परिणाम है और उसी को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढ़ाया। भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के रास्ते पर खड़ा किया। हमको 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का सपना दिखाया और उस सपने की दिशा में वह देश को आगे लेकर के चले, उनके ही कार्यकाल में 27 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए। गरीबों को मनरेगा के काम का अधिकार, वनवासियों को जंगल के निकट जहां वह रहे थे वहां उन्होंने वनाधिकार के रूप में अधिकार प्रदान किया। किसानों को 70 हजार करोड़ की कर्ज माफी, सूचना का अधिकार सार्वजनिक जीवन की स्वच्छता की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार, अन्न सुरक्षा का अधिकार, एक के बाद एक अधिकारों की श्रृंखला आमजन के लिए देने वाले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी हमारे बीच आज नहीं हैं, लेकिन वह हमारे व देशवासियों के दिलों में और भारत के शुभचिंतकों के दिलों में हमेशा रहेंगे। एक महान सिख, एक महान भारतवासी, एक महामानव डॉ. मनमोहन सिंह जी आप हमको हमेशा याद आएंगे। हम सब शोक संतृप्त हैं, एक-दूसरे को सांत्वना दे सकते हैं।

भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों व कांग्रेस परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
।।ॐ शांति।।
Indian National Congress

बाइट- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!