Home देश सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,दो की मौत

सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,दो की मौत

0
सहारनपुर। अंबाला रोड बलवंतपुर के समीप रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार से आ रही ऑडी कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ट्रॉली पलट गई। चपेट में आने से दो बाइकों पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो किशोरों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सभी लोग बरात में खाना बनाने का काम करते थे। रात में काम खत्म करने के बाद सातों युवक दो बाइक पर सवार होकर सरसावा लौट रहे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। ऑडी सवार कार छोड़कर फरार हो गया। घटना रविवार रात 11 बजे की है।

तेज रफ्तार आ रही थी ऑडी

सरसावा की ओर से तेज रफ्तार ऑडी कार शहर आ रही थी। शहर की तरफ से जा रही खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में ऑडी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहे दो बाइक सवार सात लोग हादसे की चपेट में आ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हाे गई।

वाहन छोड़कर भागे दोनों चालक

घर में शव पहुंचे तो मचा कोहराम

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंपा। शव घर पहुंचते ही घरों में हा-हा कार मच गया। पुलिस ने ऑडी कार और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उनके नंबरों के आधार पर वाहन मालिकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

किशोर पढ़ाई का खर्चा पूरा करने के लिए मजदूरी करते थे। रात में बरात में जाकर हलवाई के साथ खाना बनवाते थे। दिन में स्कूल जाकर पढ़ाई करते थे, लेकिन किसी को नहीं पता था कि हादसे में उनकी मौत हो जाएगी। दो 

डीसी जैन इंटर कॉलेज में पढ़ता था अमन

वहीं अमन भी तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। डीसी जैन इंटर कॉलेज में ही कक्षा 10 का छात्र था। दोनों किशोर के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। दोनों किशोर आपस में दोस्त थे। दोनों साथ ही रहते थे। दोनों किशोर पढ़ाई-लिखाई का खर्चा पूरा करने के लिए शिवा भी मजदूरी करता था। रात में बारात में हलवाई के साथ जाकर खाना बनवाता था। 

काम खत्म कर घर लौट रहे थे

दोनों किशोर बाइक से रात में सहारनपुर बारात में काम करने के लिए आए थे। काम खत्म करने के बाद वह बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में दोनों किशोर की मौत हो गई। दोनों किशोरों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है। 

कुरुक्षेत्र के वरिस के नाम है ऑडी

सरसावा में जिस ऑडी कार ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी है। यह ऑडी-ए6 कार कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी वरिस पुत्र जगमाल के नाम है। इस गाड़ी का सहारनपुर के शास्त्रीनगर में चालान भी काटा जा चुका है। 

हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोगों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। ऑडी कार के मालिक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। -नरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी सरसावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!