Home देश शराब के नशे में धुत युवक ने वाहन से दर्जनों लोगों को...

शराब के नशे में धुत युवक ने वाहन से दर्जनों लोगों को कुचला

0
पूर्णिया थाना क्षेत्र के डोकवा गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी युवक ने नशे में धुत होकर कई लोगों को पिकअप वैन से कुचल डाला। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया है। 

मामूली विवाद में लोगों को कुचला

सनकी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर मामूली विवाद की वजह से कई लोगों को पिकअप वैन से कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोकवा गांव में अरुण मुनि पंचायत भवन के पास बैठा हुआ था। वह शराब के नशे में धुत होकर हो शोर मचा रहा था। इसी को लेकर उसे गांव के कुछ लोगों ने फटकार लगाते हुए कहा कि यहां से जाओ। 

इसी बात को लेकर विवाद काफी बढ़ गया और अरूण वहां से अपने घर गया। घर पर जाकर उसने अपना पिकअप वैन स्टार्ट किया और उसे फुल स्पीड में लेकर आया। इस दौरान सड़क किनारे जो भी मिला उसे रौंदते हुए वहां से भाग निकला। इस दौरान उसने दर्जनो लोगों को अपना शिकार बनाया और बेरहमी से उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। बच्चे और बुजुर्ग भी उसका निशाना बन गए।

 

इस घटना में जहां दो लोगों की मौके पर हीं मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के दौरान 3 और मासूमों ने दम तोड़ दिया वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

सभी घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती करवाया गया जहां से सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते हीं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। मामले की जांच जारी है।

5 लोगों की मौत

  1. ज्योतिष ठाकुर उम्र 60 पिता भगवान ठाकुर
  2. संजीता देवी उम्र 50 पति रमेश मुनि
  3. मनीषा कुमारी उम्र 13 वर्ष
  4. अखिलेश मुनि उम्र 13 वर्ष
  5. अमरदीप कुमार उम्र 6 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!