Home देश कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य...

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

0
कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है।

लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल रवि पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुश्ताक खान अपहरण व फिरौती मांगने के मामले में मुख्य आरोपी है लवी

बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।

मुख्य आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!