Home उत्तराखंड पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश कार्यालय...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में दी श्रद्धांजलि, बड़े काम करने वाले और कम बोलने वाले व्यक्ति थे मनमोहन सिंह- पीसीसी अध्यक्ष

0

देहरादून।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कल देर निधन हो गया। आपको बता दें कि उन्होंने 92 साल की आयु में नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। ऐसे में रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित उनके आवास पर लाया गया था। जिसके चलते केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वही दूसरी ओर उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई, जहां सभी नेताओं ने उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। वही मीडिया से रूबरू हते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि इतिहास में हमेशा 1991 के परिवर्तनकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करेगा। जिसने भारत को नया रूप दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले एक दुर्लभ नेता जो नरमी से बोलते थे लेकिन अपने कार्यों के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की, डॉ. सिंह का जीवन नेतृत्व, विनम्रता और राष्ट्र की सेवा में एक मास्टरक्लास है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

बाइट- करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!