Home उत्तराखंड देश और दुनिया में उत्तराखंड के लोगों ने खूब नाम कमाया, इसलिए...

देश और दुनिया में उत्तराखंड के लोगों ने खूब नाम कमाया, इसलिए अंतराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन का होगा आयोजन- सीएम धामी

0

देहरादून।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पहले देश के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों का सम्मलेन किया गया था, लेकिन अब उत्तराखंड में 12 जनवरी को अंतराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन होने जा रहा है।

जिसकी जानकारी देते हुए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले उत्तराखंड में देश के अलग अलग स्थानों पर रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों का सम्मलेन किया गया था। जिसके बाद अब उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासियों का सम्मलेन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश दुनिया में उत्तराखंड के लोगों ने खूब नाम कमाया है और उत्तराखंड के लोग जो दुनिया के अलग अलग हिस्सों में है वो उत्तराखंड में अपना योगदान देना चाहते है इसलिए अंतराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। आपको बता दे कि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। वही इस कार्यक्रम में उत्तराखंड में निवेश की संभावना, हॉस्पेटिलिटी – वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार और उच्च शिक्षा के साथ-साथ उद्यान जड़ी- बूटी में संभावना विषय पर चार अलग-अलग सत्रों में पैनल डिस्कशन भी किया जाएगा। वही प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त दुबई से गिरीश चंद्र पंत, चीन से देव रतूड़ी, अमेरिका से डॉ. अनिता शर्मा, जापान से भुवन तिवारी, सिंगापुर से सुनील थपलियाल, मीनाक्षी डबराल और थाईलैंड से डॉ. एके काला का नाम शामिल है. कई प्रवासी, इससे पहले भारत सरकार की ओर से भुवनेश्वर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस में भी शामिल होंगे. कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट (https://pravasiuttarakhandi.uk.gov.in/en/program) भी शुरू कर दी गई है। बता दे कि विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने की पहल खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है। दरअसल, दिसंबर 2023 में आयोजित इंवेस्टर्स समिट से पहले सीएम धामी विदेश दौरे पर गए थे, जहां प्रवासियों ने उनका उत्तराखंड के रीति-रिवाज से स्वागत किया था. इस दौरान तमाम सफल लोगों की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी।

बाइट – पुष्कर सिंह धामी,  मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!