Home उत्तराखंड केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सीएम धामी ने की मुलाकात, नेशनल...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सीएम धामी ने की मुलाकात, नेशनल गेम्स में CSR स्पॉन्सरशिप का किया अनुरोध

0

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं. सोमवार को नई दिल्ली गए मुख्यमंत्री धामी ने दूसरे दिन शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की. सीएम धामी ने उन्हें उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में आने का न्योता दिया है। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सीएसआर के लिए प्रोजेक्ट भेजने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद दिया।

सीएम धामी ने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!