Home उत्तराखंड 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा, राष्ट्रीय खेलो का...

28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा, राष्ट्रीय खेलो का उद्घाटन और मुखवा जाएंगे पीएम

0

देहरादून।

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

जिसकी जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन जिलों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है वहां के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए जाएं। इसके अलावा आवागमन की सुविधा और खिलाड़ियों के ठहरने और सभी तरह की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान भी आने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने आग्रह किया है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन चार धाम यात्रा में शामिल होकर कई तीर्थ स्थलों पर भी दर्शन के लिए जाएंगे। आपको बता दे कि प्रधानमंत्री उत्तरकाशी में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) का दौरा प्रस्तावित है. पीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन समेत राज्य स्तर पर तैयारियां जोरों पर है।

बाइट- बंशीधर तिवारी, महानिदेशक, सूचना विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!