Home उत्तराखंड रोड शो के आखिरी दिन में सीएम धामी का डंका, भाजपा के...

रोड शो के आखिरी दिन में सीएम धामी का डंका, भाजपा के झंडों और पटको से भगवामय हुई राजधानी की सड़के

0

देहरादून।

आखिरी दिन रोड-शो से कार्यकर्ताओं में जोश भर गए सीएम धामी

निकाय चुनाव के अंतिम दिन देहरादून में सीएम धामी का रोड-शो

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून शहर में मेयर प्रत्याशी श्री सौरभ थपलियाल के समर्थन में रोड शो किया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह सीएम धामी का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। जिस सड़क से भी रोड-शो गुजरा वहां लोग सीएम धामी के नारे लगाते नजर आए। भाजपा महानगर कार्यालय से शुरू हुआ सीएम धामी का रोड-शो परेड ग्राउंड, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए राजा रोड मेन रोड तिराहा में पहुंच संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार देहरादून के समग्र विकास के लिए संकल्पित रही है। शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई कार्य करवाए गए हैं। ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड समेत कई कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने देहरादून के विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली ,विधायक बृजभूषण गैरोला ,पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा समेत वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

बाइट- सौरभ थपलियाल, देहरादून मेयर प्रत्याशी, भाजपा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!