देहरादून।
UCC पोर्टल का लोकार्पण, पहला रजिस्ट्रेशन सूबे के मुख्यमंत्री का
5 लोगों ने पहले दिन यूसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया, उन्हें नायक और नायिका कहा गया
उत्तराखंड के लिए सोमवार 27 जनवरी 2025 का दिन ऐतिहासिक रहा। आज धामी सरकार ने उत्तराखंड को यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना दिया है। यूसीसी लागू करने और इसकी नियमावली और पोर्टल लॉन्च करने के बाद पहला रजिस्ट्रेशन सीएम धामी ने किया है।
सीएम धामी को समान नागरिक संहिता में पहला रजिस्ट्रेशन कराने पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रमाण पत्र भी सौंपा। इसके साथ ही जिन 5 लोगों ने आज पहले दिन यूसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया उन्हें नायक और नायिका कहा गया। यूसीसी पोर्टल पर शुरुआती रजिस्ट्रेशन करवाने का श्रेय पाने वालों में निकिता नेगी रावत, मनोज रावत, अंजना रावत, मीनाक्षी और अंजलि हैं।
इसके साथ ही यूसीसी लागू होने और इसकी नियमावली और पोर्टल लॉन्च होने के साथ ही उत्तराखंड में आज से समान नागरिक संहिता लागू हो गई है।











