Home उत्तराखंड 18 से 24 फरवरी के बीच देहरादून में आयोजित होगा उत्तराखंड का...

18 से 24 फरवरी के बीच देहरादून में आयोजित होगा उत्तराखंड का बजट सत्र, कैबिनेट में जल्द लगेगी मुहर

0

देहरादून।

उत्तराखंड का बजट सत्र 18 से 24 फरवरी के बीच देहरादून में ही आयोजित होगा। आपको बता दें कि सत्र गैरसेंण या देहरादून में कराने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने इस बार सत्र देहरादून में कराने की सरकार से मांग की थी। फाइनल निर्णय कैबिनेट में होने की जानकारी दी गई थी। इस बीच वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने साफ कर दिया कि सत्र देहरादून में होगा।

वित्त मंत्री उत्तराखंड डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य के विभिन्न वर्गों जैसे व्यापारी, किसान, लघु उद्योग, शिक्षा आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण सुझावों को उत्तराखंड के बजट में शामिल किया गया है। जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से लगभग 200 से अधिक हित धारकों से सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को यह बजट साकार करेगा। बता दे कि अभी कैबिनेट में इस पर फाइनल मुहर लगनी बाकी है। उत्तराखंड की दोनों विधानसभा में ई – नेवा के तहत कार्य किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लीकेशन (ई-नेवा) के काम चल रहे हैं। देहरादून में डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो गया है।

प्रेमचंद अग्रवाल, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तराखंड

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!