Home उत्तराखंड उत्तराखंड के लोगों को सावधान रहने की जरूरत, मौसम विभाग ने इन...

उत्तराखंड के लोगों को सावधान रहने की जरूरत, मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट किया जारी

0

देहरादून।

उत्तराखंड के 13 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के लोगों को आज मौसम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ राज्य के 6 जिलों में भारी बर्फबारी का भी अलर्ट है। वही कुछ जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली चमकेगी और ओलावृष्टि होगी। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बता दे कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून शामिल है। इनमें से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जिलों में भारी बर्फबारी का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

वही टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के 2 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इन जिलों में पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल हैं। इसके साथ ही अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में भारी गर्जना के साथ बिजली चमकेगी और ओलावृष्टि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!