Home उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानो में प्रधानाचार्य पद को...

पीसीएस मुख्य परीक्षा के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानो में प्रधानाचार्य पद को लेकर नया अपडेट जारी

0

हरिद्वार।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी नई जानकारी साझा की है। आपको बता दें कि पीसीएस मुख्य परीक्षा के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानो में प्रधानाचार्य के पद को लेकर नया अपडेट आया है। इसमें PCS मुख्य परीक्षा का एक पेपर रद्द करने की जानकारी दी गई है। वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य के खाली पदों पर भी सीधी भर्ती की तारीख घोषित की गई है.उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानो में प्रधानाचार्य के पद को लेकर नया अपडेट दिया है। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानो में प्रधानाचार्य के खाली पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसमें कुल 14 पदों के लिए परीक्षा होनी है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 30 मार्च 2025 को परीक्षा आयोजित की है. राज्य में एकमात्र परीक्षा केंद्र परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में आयोजित की जाएगी।

राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य के पद पर होने वाली परीक्षा को लेकर आयोग ने सभी दस्तावेजों को भी 1 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध कराने के लिए कहा है. इसमें स्पष्ट किया गया है कि परीक्षार्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र और चेक लिस्ट आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करनी होगी. साथ ही ऑनलाइन आवेदन पत्र में किए गए दावे के अनुसार सभी शैक्षणिक और अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र आयोग के कार्यालय में तय समय सीमा पर उपलब्ध करना सुनिश्चित करना होगा. इससे संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!