Home उत्तराखंड राजधानी में मच्छरों और लार्वा को नष्ट करने के लिए नगर निगम...

राजधानी में मच्छरों और लार्वा को नष्ट करने के लिए नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, यह बनाई गई योजना

0

देहरादून।

राजधानी देहरादून में आगामी गर्मी के सीजन को देखते हुए अभी से नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जगह-जगह मच्छरों और लार्वा को नष्ट करने के लिए नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में कार्य करने की योजना बना चुका है।

प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि इसके लिए नगर निगम की कई टीमों का गठन किया गया है। डेंगू मलेरिया और मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। हर साल इसको लेकर वृहद स्तर पर नगर निगम प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जल भराव वाले जगह पर छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है और नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई को लेकर व्यवस्थित तरीके से प्रबंध किए जा रहे हैं।

अविनाश खन्ना, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!