Home उत्तराखंड चारधाम में यात्रा मार्गों पर 10 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने व खाने...

चारधाम में यात्रा मार्गों पर 10 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने व खाने की व्यवस्था की जाएगी- IG गढ़वाल

0

देहरादून।

30 अप्रैल से शुरू हो रही विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बता दे कि बीते वर्ष चारधाम यात्रा में 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए। चारधाम यात्रा में भीड़ प्रबंधन के लिए इस बार यात्रा मार्गों पर 10 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने व खाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए यात्रा के प्रवेश द्वार हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा विकासनगर, श्रीनगर, बड़कोट में यात्रा पड़ाव की रणनीति बनाई जा रही है। जिससे चारधाम में क्षमता से अधिक भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को यात्रा पड़ाव में रोका जा सके। पिछले साल यात्रा शुरू होते ही चारधामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे यात्रा मार्गों पर घंटों जाम लगने के साथ ही चारधामों में एक ही दिन में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से व्यवस्थाएं कम पड़ गईं थी। इस चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश सरकार इस बार भीड़ प्रबंधन की रणनीति तैयार कर रही है।

वही ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओ की सुरक्षा के साथ ही यातायात की व्यवस्था को लेकर तैयारी की गई हे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओ को दुरुस्त किया जा रहा हे. इसके अलावा फर्जी रजिस्ट्रेशन को रोकने के लिए भी व्यवस्था बनाई गई है।

राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल रेंज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!