Home उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी की सीधी है चाल, इसीलिए उन्होंने पूरे किए 3...

पुष्कर सिंह धामी की सीधी है चाल, इसीलिए उन्होंने पूरे किए 3 साल- रामदास आठवले ने शायराना अंदाज में की सीएम धामी की तारीफ

0

देहरादून।

धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर जहां प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कुछ अलग अंदाज में पुष्कर सिंह धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर अपनी बात रखी और मुख्यमंत्री के इस कार्यकाल की तारीफ भी की। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से जब प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 साल के कार्यकाल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में बेहतर काम कर रहे हैं. इसीलिए उन्होंने अपने बेहतर कार्यों के साथ इन तीन सालों को पूरा किया. तुकबंदी करते हुए केंद्रीय मंत्री बोले, ‘पुष्कर सिंह धामी की सीधी है चाल, इसीलिए उन्होंने पूरे किए 3 साल’केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं और वह उनके मित्र भी हैं।

उन्होंने कहा जब भी वह उत्तराखंड आते हैं तो वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलते हैं और कई बार मुख्यमंत्री भी दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात करते हैं। वही रामदास आठवले ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 3 साल पूरे कर लिए हैं और अब वह अपने 5 साल के कार्यकाल को भी पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि क्योंकि वह राज्य को बेहतर तरीके से चला रहे हैं। इसीलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि 2027 में होने वाले चुनाव के बाद भी एक बार फिर उत्तराखंड में बीजेपी जीत हासिल करते हुए सरकार बनाएगी।

सीएम धामी ने सबसे पहले अपने प्रदेश में UCC लागू करवाया- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 साल के कार्यकाल को लेकर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास ने कहा कि समान नागरिक संहिता को देश में सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने प्रदेश में लागू करवाया है. इस पर भी अपनी तुकबंदी जोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री बोले, ‘जो निर्णय लेने में है नामी, उनका नाम पुष्कर सिंह धामी’.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने जो समान नागरिक संहिता कानून पास किया है, वह हिंदू और मुस्लिमों को जोड़ने वाला है. इसीलिए यह निर्णय लेना ही चाहिए था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सबसे नंबर वन निर्णय लिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी अच्छे निर्णय लेते हैं और हमारे अच्छे मित्र भी हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी वर्गों को न्याय देने का काम कर रहे हैं और राज्य को अच्छी तरह से चला रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!