Home उत्तराखंड चारधाम में 1200 स्वास्थ्य कर्मियों को किया जाएगा तैनात, केंद्र सरकार से...

चारधाम में 1200 स्वास्थ्य कर्मियों को किया जाएगा तैनात, केंद्र सरकार से की अतिरिक्त डॉक्टर्स की मांग

0

देहरादून।

चारधाम यात्रा में डॉक्टरों की तैनाती 

1200 स्वास्थ्य कर्मियों को किया जाएगा तैनात

आगामी चारधाम यात्रा में धामी सरकार तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं यात्रियों के कुशल स्वास्थ्य को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी एक्टिव मोड में अपनी तैयारियों पर काम कर रहा है। इस बात पर उत्तराखंड की प्रभारी डीजी हेल्थ डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा कि हमने चारधाम रूट से बाहर के जिले, मेडिकल कॉलेज और केंद्र सरकार से भी 25 से 30 डॉक्टरों की मांग की हैं जो चारों धामों के साथ यात्रा मार्ग पर भी तैनात रहेंगे।

डॉ. सुनीता टम्टा, प्रभारी डी.जी हेल्थ, उत्तराखंड

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर, स्वास्थ्य मित्र और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ कुल मिलाकर 1200 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती चारधाम यात्रा में की जा रही है जिसके साथ हम प्रयास करेंगे कि इस बार कम से कम यात्रियों की मौत के मामले देखने को मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!