Home उत्तराखंड अवैध मदरसों में फंडिंग की जांच का उद्देश्य, देवभूमि के मूल स्वरूप...

अवैध मदरसों में फंडिंग की जांच का उद्देश्य, देवभूमि के मूल स्वरूप को बचाए रखना- सीएम धामी

0

देहरादून।
अवैध मदरसा फंडिंग जांच पर सीएम धामी का बयान

उत्तराखंड सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच शुरू हो चुकी है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे। फंडिंग का पता लगने के बाद इस पर लीगल एक्शन भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि जो अवैध मदरसे उत्तराखंड में संचालित हो रहे हैं। उनकी फंडिंग कहां से की जा रही है उसकी जांच की जाए। वही मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि अवैध मद्रास में हो रही फंडिंग की जांच का मुख्य उद्देश्य राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अगर कोई भी गलत तरीके से रहता है, या पहचान छुपाने का काम करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में शक्ति के साथ वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!