Home उत्तराखंड कुट्टू के आटे का सेवन करने से 100 लोगों की बिगड़ी तबियत,...

कुट्टू के आटे का सेवन करने से 100 लोगों की बिगड़ी तबियत, मचा हड़कंप- मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी

0

देहरादून।

चैत्र नवरात्र 30 मार्च यानी कल से शुरू हो चुके है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान उपवास रखने वाले श्रद्धालु कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं, लेकिन इस बार यह आटा कई लोगों के लिए घातक साबित हुआ। आपको बता दें कि राजधानी देहरादून में कुट्टू के आटे के सेवन से 100 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए, जिन्हें कोरोनेशन अस्पताल और दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकासनगर के लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान के गोदामों की जांच की, जिनसे यह आटा विभिन्न दुकानों तक पहुंचा था। वही जैसे ही यह पूरा मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सह धामी के संज्ञान में आने बाद मरीज का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टर से मरीजों के बारे में जाना और खुद मरीजों से बातचीत भी की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने बताया कि कुट्टू का आटा खाने से करीब 100 लोग बीमार हुए है, जिसकी सप्लाई सहारनपुर से हुई थी। वही साथ ही स्वास्थ्य सचिव, डीएम और एसएसपी अजय सिंह को मामले के जांच के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि ये आटा सहारनपुर से सप्लाई हुआ था और देहरादून के जिस डीलर के यहां से अन्य जगह भेजा गया उस गोदाम को सील कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि जिन-जिन स्टोर से लोगों ने कुट्टु का आटा खरीदा है उनको सूचना दे दी गई है। स्वास्थ्य सचिव को जांच के आदेश दिए हैं और कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गये हैं।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार 

पुलिस ने इन दुकानों और गोदामों से कुट्टू के आटे को जब्त कर लिया है और जांच जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। ये दुकानें कुट्टू का आटा बेच रही थीं:- अग्रवाल ट्रेड स्टोर- दीपनगर, लक्ष्मी स्टोर-बंजारावाला, संजय स्टोर-करनपुर, शर्मा स्टोर-रायपुर, अग्रवाल ट्रेडर्स-केदारपुरम, MDDA कॉलोनी-कोहली, ट्रेडर्स-दर्शनी गेट

अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

वही इस पूरे मामले पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने  जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर लगातार इनकी देखभाल कर रहे हैं। कोरोनेशन में करीब 66 मरीज एडमिट है ,दून अस्पताल समेत सिनर्जी ओर महंत इंद्रेश ने भी कुछ मरीज एडमिट है । प्राथमिक जांच में ये सामने आया है कि सहारनपुर से इसकी सप्लाई हुई थी और  जिस डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए जिन दुकानों में ये गया उन सभी दुकानों को सील कर दिया गया है , एफआईआर दर्ज की जा रही है । मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश किया है कि फूड सेफ्टी  डिपार्टमेंट के जिम्मेदार अधिकारी है जिनके लिए पहले भी निर्देश दिया था कि व्रत शुरू होने से पहले सैंपलिंग कर लें उनको लेकर रिपोर्ट सौंपे । वहीं मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि किसी की भी हिला हवाली हुई है तो उनपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

विनय शंकर पांडे, गढ़वाल कमिश्नर, उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!