Home उत्तराखंड धामी मंत्रिमंडल की बैठक में डीएम, मंडलायुक्तों के अधिकारो को बढ़ाया गया,...

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में डीएम, मंडलायुक्तों के अधिकारो को बढ़ाया गया, जानिए कारण

0

देहरादून।
कैबिनेट ने बढ़ाए डीएम, मंडलायुक्तों के अधिकार

सोमवार को राज्य सचिवालय में देर शाम तक चली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 25 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।  सचिव मंत्रिपरिषद शैलेश बगोली ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम, मंडलायुक्तों के अधिकार बढ़ाए गए हैं, कैबिनेट ने आपदा प्रबंधन के तहत कराए जाने वाले कार्यों में जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के वित्तीय अधिकार बढ़ा दिए हैं। आपदा आने पर राहत और बचाव कार्यों में जिलाधिकारी को अब एक करोड़ रुपये तक खर्च करने का अधिकार होगा।बता दें कि जिलाधिकारियों को अभी तक 20 लाख रुपये तक का अधिकार था। इसी तरह आपदा से निपटने को मंडलायुक्त के वित्तीय अधिकार एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया गया है।

शैलेश बगोली, सचिव ,मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!