Home उत्तराखंड UCC में अब उप निबंधक भी विवाह और तलाक के लिए कर...

UCC में अब उप निबंधक भी विवाह और तलाक के लिए कर सकेंगे पंजीकरण, धामी कैबिनेट की लगी मुहर

0

देहरादून।
धामी कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला

UCC में उप निबंधक भी विवाह और तलाक के पंजीकरण के लिए होंगे अधिकृत 

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब उप निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) भी विवाह और तलाक के पंजीकरण के लिए अधिकृत होंगे। जल्द प्रदेश के सभी जिलों में स्थित उप निबंधक कार्यालयों में वसीयत के साथ विवाह और तलाक पंजीकरण भी हो सकेंगे। इससे आम नागरिकों को आसानी होगी। यह निर्णय यूसीसी के प्रावधानों को सुगम और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार जल्द ही उप निबंधक कार्यालयों में आवश्यक बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। यह फैसला यूसीसी को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शैलेश बगोली, सचिव, मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!