Home उत्तराखंड पहलगाम आतंकी हमले पर मोदी सरकार के कड़े कदम का बीजेपी स्वागत...

पहलगाम आतंकी हमले पर मोदी सरकार के कड़े कदम का बीजेपी स्वागत करती है- प्रदेश अध्यक्ष

0

देहरादून
आतंकी हमले पर मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदम का पुरजोर स्वागत, उत्तराखंड बीजेपी

भाजपा ने आतंकी हमले के बाद सरकार के पाक पर लिए कड़े कदमों का पुरजोर स्वागत किया है। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा है कि देवभूमि और देश की जनता, आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ हर कार्यवाही में प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, दुर्दांत और वीभत्स आतंकी हमले के बाद शुरुआती तौर कर जो कदम भारत सरकार द्वारा उठाए गए हैं उनका पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है। चाहे सिंधु जल समझौते को रद्द करना हो, चाहे अटारी बाघा बॉर्डर बंद करना हो, चाहे वीसा समाप्त करना हो या अन्य कदम हों। उन्होंने कहा, आतंकियों की कायराना हरकत से देशवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना से पाक पोषित आतंकवाद ने अब सभी हदों को पार कर दिया है। ऐसी गतिविधियों पर मोदी सरकार द्वारा लगातार ईट का ज़बाब पत्थर से दिया जा रहा है। लिहाजा उनकी यह अंतिम कोशिश थी जिसका अंजाम उन्हें अपने समूल नाश के साथ मिलने वाला है। जिसे पीएम मोदी द्वारा भी स्पष्ट कर दिया गया है। 140 करोड़ देशवासी, मोदी सरकार की ऐसी सभी निर्णायक कार्यवाही में पूरी तरह साथ है। वहीं विश्वास दिलाया कि मोदी जी देश के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और जनभावनाओं के अनुशार कठोरतम कार्यवाही करेंगे। जिससे हमेशा के लिए आतंकवाद और उनके आकाओं की कमर का टूटना निश्चित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!