Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री, ऋषिकेश पहुंच...

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री, ऋषिकेश पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

0

देहरादून
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो- सीएम निर्देश

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है जिसको लेकर राज्य सरकार की तैयारी तेजी से चल रही है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव यानी ऋषिकेश पहुंचकर आज तमाम व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की यात्रा के अनुभव के आधार पर लगातार तैयारियां जारी हैं और अंतिम चरण में जो बचे हुए काम है वो जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!