Home उत्तराखंड “दीदी की पाठशाला” कोटद्वार पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को पढ़ाया

“दीदी की पाठशाला” कोटद्वार पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को पढ़ाया

0

पौड़ी गढ़वाल।

विधानसभा अध्यक्ष दीदी की पाठशाला में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के उदयरामपुर में संचालित किया जा रहा “दीदी की पाठशाला” में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया। साथ हीं बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान हो इसके लिए आज एक कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लगातार गोलू के साथ मिलकर बच्चों को मोबाइल से हटा कर पुनः किताबों में लाने का यह एक प्रयास है। यहाँ वो बच्चे आते हैं जो सरकारी स्कूलों में पढ़ते है या उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अभी ख़राब है। उन्होंने कहा यहां लगातार बच्चों को मानसिक और शारीरिक विकास पे जोर दिया जा रहा है। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बच्चों से सवाल पूछे जिनका जवाब भी बच्चों ने बखूबी दिया । साथ ही उन्होंने बच्चों को बैग , कॉपी, पेन, मिष्ठान बगैर दिया और साथ ही पाठशाला के लिए कंप्यूटर दिया जिससे बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से भी ज्ञान मिलता रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!