Home उत्तराखंड हरीश रावत के सनातन बयान पर भाजपा हमलावर, कहा- खुद के सनातन...

हरीश रावत के सनातन बयान पर भाजपा हमलावर, कहा- खुद के सनातन होने पर डाउट, तो जाए अयोध्या

0

देहरादून।

पूर्व सीएम हरीश रावत लगातार सनातन को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं। गंगा सम्मान यात्रा के दौरान उन्होंने खुद को सनातनी होने को लेकर कई बयान दिए और साथ ही उनकी सरकार में जुम्मे की नमाज की छुट्टी देने के आदेश को झूठा बताया।इस मुद्दे को लेकर भाजपा कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरीश रावत को खुद के सनातनी होने पर डाउट है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसी ने भी यह बात नहीं कि हरीश रावत सनातनी नहीं है लेकिन उनको खुद अपने ऊपर डाउट है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि अगर हरीश रावत सच्चे सनातनी है तो उन्हें अयोध्या भी जाना चाहिए औ हर की पैडी भी लेकिन वह सिर्फ और सिर्फ ढोंग कर रहे है।

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!