Home उत्तराखंड 24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम, अपर सचिव स्तर के अधिकारियों की तिथि...

24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम, अपर सचिव स्तर के अधिकारियों की तिथि वार जिम्मेदारी तय

0

देहरादून।

भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय सीमा पर जिस तरह के हालत बने हुए है, उसको देखते हुए सभी राज्य सरकारे अलर्ट हो रखी है. एक तरफ जहां अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी कैंसिल करने के निर्देश दिए गए है, तो वहीं दूसरी तरफ शासन ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून में 24X7 निगरानी के आदेश दिए है. इसके लिए अपर सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एसडीएमए दफ्तर आईटी पार्क देहरादून में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। शासन ने आपदा प्रबंधन केंद्र में कंट्रोल रूम को 24 घंटे चलने के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को तिथि वार जिम्मेदारी की है। 32 अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को आज से 18 मई तक की ड्यूटी का चार्ट भी जारी किया गया है. बता दें कि छह सात मई की रात को भारत का पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था. इस हमले से 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत ने इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था। भारत के इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!