Home उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले में सीएम धामी का कड़ा एक्शन, दिए उच्च स्तरीय...

हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले में सीएम धामी का कड़ा एक्शन, दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

0

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हुई दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच पारदर्शी हो और इसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए समुचित रणनीति और ठोस तकनीकी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर सभी आवश्यक सुधार जल्द से जल्द लागू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!