देहरादून।
देहरादून के कैंट विधायक में हरबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,कैंट विधायक सविता कपूर, ब्रिगेडिय आर एस थापा और भारी संख्या में पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के दौरान हरबंस कपूर के राजनीतिक जीवन को लेकर भी चर्चा की गई। बता दे कि हॉल का निर्माण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हरबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल के निर्माण से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे इससे लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा। उनका कहना है कि सरकार लगातार आम लोगों के हित के लिए कदम उठा रही है। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे साढ़े 12 करोड रुपए से अधिक की लागत से तैयार कम्युनिटी हॉल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोकार्पण किया।
गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार











