Home उत्तराखंड आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राज्य को मिला 455 करोड़...

आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राज्य को मिला 455 करोड़ 60 लाख का केंद्रीय अंश

0
  • केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के केंद्रीय अंश के रूप में राज्य को जारी किए 455 करोड़ 60 लाख रुपए
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के केंद्रीय अंश के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 455 करोड़ 60 लाख रुपए की धनराशि अग्रिम तौर पर जारी की है। उक्त धनराशि 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि इस राशि को उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों में खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को हर मुश्किल समय में सहारा प्रदान किया है, इसके लिए उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री का विशेष तौर पर आभारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!