Home उत्तराखंड Breaking News: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में...

Breaking News: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में फैली सनसनी, शिवलोक कॉलोनी का मामला

0

हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामल रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवलोक कॉलोनी का मामला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में एसीएमओ के चालक ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पिंकी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शिवलोक कॉलोनी की रहने वाली थी और एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

गुरुवार देर रात हुई इस वारदात का पता सुबह 5:00 बजे चला, जब पुलिस को महिला का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिला अस्पताल में तैनात चालक मुकेश पुजारी ने ही पिंकी की हत्या की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया है।

वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि शिवलोक कॉलोनी में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है, यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।

वहीं रानीपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!