Home उत्तराखंड खाई में गिरकर शिक्षक की मौत

खाई में गिरकर शिक्षक की मौत

0

एसडीआरएफ के जवानों ने शव को  खाई से बाहर निकाला

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक शिक्षक की स्कूल से लौटते वक्त खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल  है।

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मूनाकोट क्षेत्र में एक शिक्षक की खाई में गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिलिंग्या में तैनात सहायक अध्यापक उमेश प्रकाश (उम्र 42 वर्ष) की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल में छुट्टी होने के बाद शिक्षक घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में उनका संतुलन बिगड़ा और वो खाई में गा गिरे। आपको बता दें कि 18 सितंबर को सहायक अध्यापक उमेश प्रकाश (उम्र 42 वर्ष) स्कूल से घर लौट रहे थे। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी वो सड़क पर नहीं पहुंचे। काफी इंतजार के बाद भी जब वो सड़क तक नहीं पहुंचे तो उनके साथी शिक्षकों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें उमेश का बैग खाई में गिरा हुआ दिख।

अनहोनी की आशंका जताते हुए साथी शिक्षकों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस और एसडीएरएफ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। इस दौरान उमेश का शव खाई में मिला। एसडीआरएफ के जवानों ने शव को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!