Home उत्तराखंड नैनीताल में राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार की आत्महत्या, परिवार में मातम

नैनीताल में राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार की आत्महत्या, परिवार में मातम

0

नैनीताल। नैनीताल जनपद में राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार उर्फ ‘राजू’ की फंदे से लटकने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम ड्यूटी से घर लौटे राजू को उनके बच्चों ने बाजार से आने के बाद छत पर लटका देखा। परिजन और पड़ोसी आनन-फानन में उन्हें बी.डी. पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजू के गले में रस्सी से दबाव और कटाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिछले 15 वर्षों से तहसील में सेवाएँ दे रहे राजेंद्र सिंह परिहार अपनी ईमानदार छवि और मिलनसार स्वभाव के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय थे। उनके दो बेटे हैं, जो भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में कक्षा सात और आठ में पढ़ते हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही पटवारी भुवन जोशी भी अस्पताल पहुंचे। परिजन अस्पताल की ओर रवाना हो गए हैं। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!