हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को 11 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई मंगलवार शाम गन्ना सेंटर से आगे झलक बार के पास, नीम करौली प्रॉपर्टीज के पास की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह, निवासी कुसुमखेड़ा थाना मुखानी के रूप में हुई है।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है, जिसमें 66 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की, 44 पव्वे 8 PM व्हिस्की, 24 बोतल Budweiser बीयर, 72 केन Budweiser बीयर, 19 हाफ मैकडॉवल व्हिस्की, 33 पव्वे बकार्डी लेमन रम और 37 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की के साथ 12 बोतल कैप्टन मॉर्गन रम शामिल हैं।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के निर्देशन, सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी टीम
उपनिरीक्षक राजेश जोशी (प्रभारी SOG), उपनिरीक्षक मनोज कुमार (प्रभारी चौकी टीपी नगर), कॉन्स्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG), कॉन्स्टेबल अरुण राठौर (SOG) और कॉन्स्टेबल अनिल टम्टा (चौकी टीपी नगर)।












