Home उत्तराखंड चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, पैसेंजर टूरिस्ट की थमी...

चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, पैसेंजर टूरिस्ट की थमी सांसें, जानिये फिर क्या हुआ

0

गाड़ी में बैठे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया.

मसूरी: पर्यटन स्थल धनौल्टी से लौट रहे एक वाहन चालक को रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ गया. दिल का दौरा पड़ते समय चालक गाड़ी चला रहा था. जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया. कार सड़क के किनारे बने पैराफिट से टकरा गई. यह दुर्घटना टिहरी बाईपास मार्ग लक्ष्मणपुरी के पास नगर पालिका परिषद मसूरी के कूड़ा कलेंक्टिंग सेंटर के पास हुई.

हादसे के तुरंत बाद चालक को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. गाड़ी में पश्चिम बंगाल से आए चार पर्यटक भी सवार थे. सभी टूरिस्ट सुरक्षित हैं. पुलिस ने मृतक वाहन चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

मसूरी पुलिस ने बताया मृतक की पहचान कपिल अरोड़ा (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय अनिल अरोड़ा, निवासी जरी कॉलोनी, हरिद्वार के रूप में हुई है. चालक टैक्सी स्विफ्ट डिज़ायर कार (यूके08-टीए-6149) चला रहा था. वह धनौल्टी से देहरादून होते हुए हरिद्वार की ओर लौट रहे थे. कार में बैठे पर्यटकों ने बताया चालक को चलती गाड़ी में ही अचानक चक्कर जैसा महसूस हुआ. जिसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ गया. तबीयत बिगड़ने पर चालक ने अंतिम क्षणों में सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे किया. जिससे वह सामने बने पैराफिट से टकरा गई.

गाड़ी में बैठे सभी पर्यटक सुरक्षित बच गए. अगर चालक ने गाड़ी को साइड में नहीं किया होता, तो वाहन सीधे गहरी खाई में गिर सकता था. वाहन में सवार चार पर्यटक पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, जो धनोल्टी घूमने आए थे. उनकी पहचान पुरबस्त हल, निवासी डाइसेल, पूरतराड़, राजेल मुखर्जी, निवासी ढंगन, उम्ररू 45 वर्ष, अनकटी नाथ, पुत्र आलोक नाथ और शेम नाथ गराई के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं. चारों को अन्य वाहन से हरिद्वार भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. प्राथमिक जांच में यह मामला स्वाभाविक मृत्यु (दिल का दौरा) का प्रतीत हो रहा है, परंतु पूरी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!