Home उत्तराखंड छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, बीबीए की पढ़ाई के साथ स्कूल...

छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, बीबीए की पढ़ाई के साथ स्कूल में थी डांस टीचर

0

हल्द्वानी। नाना-नानी के घर रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से खटीमा (उधमसिंह नगर) निवासी राकेश कोटिया की 22 वर्षीय पुत्री इशिका बीबीए की छात्रा थी और हल्द्वानी के छड़ायल नयाबाद स्थित अपने नाना-नानी के घर में रह रही थी। इशिका आरटीओ रोड स्थित एक स्कूल में डांस टीचर के रूप में भी कार्यरत थी।

मंगलवार रात उसके नाना-नानी किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर में इशिका अकेली थी। जब वे शाम करीब सात बजे लौटे तो उन्होंने कमरे के अंदर इशिका को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि छात्रा कुछ समय से बीमार चल रही थी। फिलहाल पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!