Home उत्तराखंड जैमर तोड़कर कार ले गए पर्यटक, माफी पर छोड़ा

जैमर तोड़कर कार ले गए पर्यटक, माफी पर छोड़ा

0

नैनीताल। कानपुर से घूमने आए कुछ पर्यटकों को तल्लीताल क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा कार में लगाए गए जैमर को तोड़कर कार ले जाना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। हालांकि बाद में गलती स्वीकारने पर जुर्माना भर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

मंगलवार को कानपुर निवासी अभिषेक अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार तल्लीताल पुलिस चौकी के समीप ही पार्क कर दी। पुलिस की ओर से कई बार मुनादी के बाद भी वाहन नहीं हटाया गया, जिस पर पुलिस ने नियम अनुसार कार में पार्किंग जैमर लगा दिया।

कुछ देर बाद जब युवक लौटे तो बिना जानकारी लिए उन्होंने कार में बैठकर जैमर तोड़ दिया और वाहन लेकर निकल पड़े। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर फांसी गधेरे टोल चुंगी पर वाहन को रोक लिया।

चौकी पहुंचने पर युवकों ने अपनी गलती स्वीकार की और जैमर तोड़ने से हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि कार स्वामी अभिषेक द्वारा जुर्माना जमा करने के बाद उन्हें कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!