Home उत्तराखंड रामनगर से सनसनीखेज़ घटना, 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की गोली लगने से मौत,...

रामनगर से सनसनीखेज़ घटना, 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की गोली लगने से मौत, फोरेेंसिक टीम पहुंची मौके पर

0

रामनगर। ग्राम उमेदपुर में रविवार सुबह एक 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रसपाल सिंह पूरेवाल के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना का कारण पता लगाया जा सके।प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्मघाती कदम या फिर किसी अन्य कारण से हुई वारदात। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच का दायरा बढ़ा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच गई है, जो घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच का इंतज़ार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!