Home उत्तराखंड कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़...

कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाला कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।

शासन-प्रशासन व मेला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। आगे जैसी आवश्यकता होगी, उसके लिए केंद्र से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में भव्य स्वरूप में कुंभ मेला आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने एक प्रश्न पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ाते हुए अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आने को आगे बढ़ रहा है। विकास की यह यात्रा और तेजी से चलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि जब तक समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरणों नहीं पहुंचेंगी, तब तक चैन से नहीं बैठा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!