Home उत्तराखंड देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला,...

देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

0

देहरादून: क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. विवाद के दौरान घायल दोनों युवक-युवती को पुलिस ने घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था. साथ ही आरोपी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयोग चाकू को उसके कमरे से बरामद कर लिया है.
 
7 मार्च को निवासी आदर्श विहार निवासी व्यक्ति ने रायपुर रोड ने थाना क्लेमेंट टाउन में शिकायत दर्ज कराई थी की एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाला युवक उदय निवासी जागृति विहार, मेरठ, जो M.CA प्रथम वर्ष का छात्र है, उसके द्वारा उनकी बेटी को जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया,
 
जिसमें उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई. उसके गले और हाथ पर चाकू लगे, जबकि संघर्ष में उदय का हाथ भी चाकू से कट गया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. साथ ही बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी उदय के खिलाफ थाना क्लेमेंट टाउन में मुकदमा दर्ज किया गया था. जिसके बाद थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 21 वर्षीय आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर उसके ओगल भट्टा स्थित कमरे से घटना में प्रयोग चाकू को बरामद किया गया.
 
युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है ओर स्थिति नाजुक बनी हुई है. हमले में युवती के गले में गंभीर चोटें आई हुई हैं, ऐसे में डॉक्टर ने 60 टांके लगाए. थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु क्लेमेंट टाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है और कृष्णा विहार ओगल भट्टा में अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कमरा किराए पर लेकर रह रहा है.
 
युवती से उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में अपने शिक्षण संस्थान में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे. आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन इस बीच उसे युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली. इस बात को लेकर 07 मार्च को दोनों के बीच विवाद हो गया, जहां आवेश में आकर युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!