Home उत्तराखंड देहरादून महापौर सख्त: पार्षदों की समस्याएं तुरंत हल करें, लापरवाही पर कार्रवाई...

देहरादून महापौर सख्त: पार्षदों की समस्याएं तुरंत हल करें, लापरवाही पर कार्रवाई चेतावनी

0

देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम अधिकारियों को पार्षदों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
महापौर ने आईटी सेल को निगम का व्हाट्सएप ग्रुप तत्काल सक्रिय कर सभी पार्षदों को जोड़ने और समन्वय बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यक्रम समयबद्ध व सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने और पार्षदों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने प्रत्येक वार्ड के विकास कार्यों का विस्तृत विवरण जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!