Home उत्तराखंड उत्तराखंड में SIR की तैयारी तेज: हर बूथ पर IT वॉलंटियर तैनात...

उत्तराखंड में SIR की तैयारी तेज: हर बूथ पर IT वॉलंटियर तैनात होंगे

0

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक कर व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ आइटी वालंटियर्स की तैनाती की जाएगी। ये तकनीकी रूप से दक्ष वालंटियर्स मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण में सहयोग करेंगे। इसके अलावा, प्रपत्रों के वितरण और संकलन प्रक्रिया में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपर सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए कि इस अभियान के लिए जल्द से जल्द तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को चयनित कर तैनात किया जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा हो सके। उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को मैपिंग कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए, जिससे प्रत्येक बूथ की सटीक जानकारी और कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक महिला एवं बाल विकास बीएल राणा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, निदेशक एसआइसी मनीष जुगरान, अपर निदेशक आइटीडीए तीरथ पाल और उप निदेशक सूचना रवि बिजारनिया सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर आयुक्त मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!