Home उत्तराखंड हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार”: पिल्ला गैंग पर शिकंजा, एक गिरफ्तार, दो नाबालिग...

हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार”: पिल्ला गैंग पर शिकंजा, एक गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

0

हरिद्वार। हरिद्वार में पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार गैंगबाजी पर भारी पड़ रहा है। बाज गैंग के बाद अब पुलिस ने पिल्ला गैंग पर सख्ती बढ़ा दी है। इस कार्रवाई में गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है…जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार ये गैंग सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए पहले मारपीट करते हैं और फिर उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल करते हैं…जिससे इलाके में डर का माहौल बनता है।

हाल ही में भीमगोडा बैराज क्षेत्र में पिल्ला गैंग से जुड़े युवकों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी…जिसमें एक युवक घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया था। मामला सामने आने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी आर्यन सैनी को गिरफ्तार किया। साथ ही मारपीट में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने गैंग से जुड़ी आठ मॉडिफाइड बाइक भी सीज की हैं।

कनखल थाना क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई और सादे कपड़ों में जवानों को अलग-अलग इलाकों में तैनात किया। इसी दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस का कहना है कि शहर में सक्रिय अन्य गैंगों पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!