Home उत्तराखंड उत्तराखंड में सड़क हादसा: अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, एक महिला...

उत्तराखंड में सड़क हादसा: अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत,चार घायल

0

पौड़ी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीच प्रदेश में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। रविवार को अनियंत्रित कार के गहरी खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के देहलचौरी क्षेत्र में हुआ। अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक इको कार (यूके 13ए-9418) अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और सभी घायलों को बाहर निकाला गया। बताया गया कि वाहन को रोहित थपलियाल चला रहे थे, जो रुद्रप्रयाग से एक शादी समारोह में शामिल होकर ग्राम भेंटा, कोट ब्लॉक से वापस लौट रहे थे। वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे।

रेस्क्यू के दौरान पुलिस कांस्टेबल बद्री लाल ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को अपने निजी वाहन से तुरंत श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मृतका की पहचान 49 वर्षीय अनीता भट्ट पत्नी शशि राम भट्ट, निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड के रूप में हुई है। घायलों में चालक रोहित थपलियाल (24), रश्मि देवी (45), सुधा देवी (54) और सुमन बिष्ट (26) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!