Home उत्तराखंड Gold-Silver Price Today: सोना ₹1.62 लाख के पार, चांदी ने भी तोड़े...

Gold-Silver Price Today: सोना ₹1.62 लाख के पार, चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड

0

Gold Silver Price Today May 13: हाल ही में पीएम मोदी ने जनता से कम से कम एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की थी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% कर कर दिया है। इसी बढ़ोतरी के बीच सोने-चांदी ने बहुत बड़ी उछाल मारी है। आज सोना (Gold) में भारी इजाफा हुआ है तो वहीं चांदी की कीमत भी आसमान छू रही है।

Gold Silver Price Today May 13 : आज आसमान पर पहुंचे सोने के दाम!

केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% कर कर दिया है। ये बढ़ोतरी सोने के इंपोर्ट को कम करने के लिए और चालू खाता घाटे (CAD) पर लगाम लगाने के लिए किया गया है। इससे भारतीय मुद्रा को भी मदद मिलने के आसार है। जो आए दिन ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच रही है।

सोने में 9231 रुपये की भारी उछाल

आज 13 मई को सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने ने आज 9231 रुपये का भारी उछाल देखने को मिला है। ऐसे में MCX पर सोना 1,62,648 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

आज सोने का लेटेस्ट रेट Gold Price Today

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम)

  • दिल्ली 16,804
  • मुंबई 16,789
  • देहरादून 16,804
  • चेन्नई 15,634
  • बेंगलुरु 16,789
  • केरल 16,789
  • अहमदाबाद 16,794

चांदी के भाव में 16675 रुपये का इजाफा Silver Price Today

इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के इस फैसले के बाद चांदी में भी भारी उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत में 7.25 परसेंट की भारी तेजी देखने को मिली जिससे इसमें 16675 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। आज MCX पर चांदी की कीमत 2,95,805 प्रति किलोग्राम पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!